फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughter died after being buried under a fallen tree, mother injured

Muzaffarnagar News: टूट कर गिरे पेड़ के नीचे दब कर बेटी की मौत, मां घायल

Mon, 24 Jun 2024 04:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Daughter died after being buried under a fallen tree, mother injured
रतनपुरी । क्षेत्र के गांव लौहड्डा में लकड़ी बीनने गई महिला व उसकी 16 वर्षीय बेटी के ऊपर पेड़ गिर गया। हादसे में घायल मां-बेटी को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि बेटी की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। गंग नहर पटरी मार्ग के निर्माण के लिए वन विभाग पटरी पर खड़े पेड़ों का कटान करा रहा है। रविवार को थाना क्षेत्र के गांव लौहड्डा निवासी सरला (45) पत्नी अमरचंद बेटी खुशी के साथ गंग नहर पटरी पर काटे जा रहे पेड़ों की लकड़ियां बीनने गई थी। जब मां बेटी लकड़ियां एकत्रित कर रही थी, तभी अचानक एक पेड़ गिर पड़ा और दोनों मां-बेटी उसके नीचे दब गईं।
विज्ञापन

दोनों ने शोर मचाया तो वहां आसपास काम कर रहे लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों ने उन्हें खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से महिला को जिला अस्पताल व उसकी बेटी को मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देर शाम मेरठ के फ्यूचर प्लस अस्पताल में घायल बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक छा गया। परिजनों के अनुसार देर रात तक मृतका का शव गांव में पहुंचेगा। थाना पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed