फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Date of two cases of MLA Sangeet Som today

विधायक संगीत सोम के दो मुकदमों की तारीख आज

Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Date of two cases of MLA Sangeet Som today
विधायक संगीत सोम के दो मुकदमों की तारीख आज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरधना के भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम के दो मुकदमों में बृहस्पतिवार यानि आज अदालत में तारीख है। इनमें एक मुकदमे में एसआईटी फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है, जबकि दूसरे को प्रदेश सरकार वापस लेने की अनुमति दे चुकी है।

विधायक संगीत सोम के खिलाफ वर्ष 2013 के सितंबर माह में कवाल कांड की कथित वीडियो फेसबुक पर वायरल करने का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है। एसआईटी ने भी इस मुकदमे की जांच की। एसआईटी ने वीडियो वायरल का सच जानने के लिए इंटरपॉल के अलावा फेसबुक के अमेरिका स्थित मुख्यालय से भी मदद लेने का प्रयास किया, मगर यह आज तक पता नहीं चल सका कि आखिर यह वीडियो सर्वप्रथम फेसबुक पर किसने अपलोड की थी। एसआईटी ने इस मुकदमे में एफआर लगा दी थी। इसके अलावा संगीत सोम के खिलाफ वर्ष 2009 मेें भी यहां सिविल लाइन थाने में टीएसआई हरमीत सिंह की ओर से आचार संहिता का उल्लंघन करने और मार्ग अवरुद्ध करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय सोम सपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। इस मुकदमे को सूबे की योगी सरकार वापस लेने की मंजूरी दे चुकी है, मगर अभी कोर्ट ने मुकदमा खत्म नहीं किया है। दोनों मुकदमे यहां एडीजे-4 कोर्ट में चल रहे है, जिनमें बृहस्पतिवार यानि आज तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed