{"_id":"623e098373712d58e5374f78","slug":"dastarbandi-program-held-in-darul-uloom-zakaria-devband-news-mrt581823148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांटने से बढ़ता है ज्ञान: मौलाना मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तारबंदी कार्यक्रम में विचार रखते दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ कासमी
- फोटो : DEVBAND
Link Copied
दारुल उलूम जकरिया में हुआ दस्तारबंदी कार्यक्रम
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि इस्लामी तालीम हासिल करने के बाद छात्र देश-दुनिया के कोने-कोने में इसकी रोशनी फैलाने का काम करें, क्योंकि ज्ञान बांटने से बढ़ता है।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित मदरसा दारुल उलूम जकरिया में आयोजित दस्तारबंदी कार्यक्रम में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मदरसे दीन के किले हैं। जिनसे अच्छे और सच्चे इंसान बनकर निकलते हैं, जो दुनिया के कोने-कोने में पहुंचकर ज्ञान बांटने का काम कर रहे हैं। मौलाना मदनी ने छात्रों को बुखारी शरीफ का अंतिम पाठ भी पढ़ाया। संस्था के मोहतमिम मुफ्ती शरीफ खान कासमी ने कहा कि फारिग होने के बाद छात्रों की जिम्मेदारी बढ़ गई हैं। उन्हें बाहर निकल कर तालीमी क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम में मौलाना अरशद मदनी सहित उलमा ने दौर-ए-हदीस व मुफ्ती का कोर्स पूरा करने वालों छात्रों की दस्तारबंदी की। एक छात्र का निकाह भी पढ़ाया गया। शुरूआत छात्र मो. उमर की नात-ए-पाक से हुई। अंत में मुफ्ती मुंतजिर-उल-हसन ने दुआ कराई। इसमें मुफ्ती हारून, मुफ्ती शाहनूर खान, मौलाना नोमान हमद, कारी मो. सलमान, कारी अम्मार, कारी फारुख, अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।