फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Darul Uloom area black flags on shops

दारुल उलूम क्षेत्र दुकानों पर लगाए काले झंडे

Wed, 18 Dec 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Darul Uloom area black flags on shops
सीएएए के विरोध में दारुल उलूम चौक पर दुकानों पर लगे काले झंडे - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए देवबंद विशेषकर दारुल उलूम क्षेत्र को प्रशासन ने छावनी में तब्दील किया हुआ है। उसके बाद भी लोग तरह तरह से सीएए और दिल्ली जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। बुधवार को दारुल उलूम क्षेत्र में दुकानदारों ने काले झंडे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने के लिए दारुल उलूम क्षेत्र के दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर काले झंडे लटका दिए, जब अधिकारियों को इसकी जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया। खुफिया विभाग के अधिकारियों को भी इसके बारे में जरा भी भनक तक नहीं लगी। काले झंडे लगाने को लेकर दुकानदारों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का संविधान ने अधिकार दे रखा है। वह बिल्कुल नहीं चाहते कि किसी प्रकार का उग्र प्रदर्शन हो। जिससे नगर का माहौल खराब हो। प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाने का उनका एक मात्र उद्देश्य है कि प्रशासन के माध्यम से उनका विरोध सरकार तक पहुंचे और संविधान विरोधी यह बिल वापस हो। हैरत की बात यह है कि मदरसा छात्रों के विरोध प्रदर्शन की संभावना के चलते दारुल उलूम क्षेत्र में चौबीस घंटे पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात है और खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह सक्रिय है, लेकिन उसके बावजूद दुकानदार काले झंडे लगाकर विरोध जताने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed