फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dara Singh outweighs Balian and Malik in wealth.

Muzaffarnagar News: दौलत में बालियान और मलिक पर भारी दारा सिंह

Wed, 27 Mar 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Mar 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Dara Singh outweighs Balian and Malik in wealth.
फोटो समेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों ने नामांकन में अपनी-अपनी संपत्तियों का ब्योरा भी दर्ज किया है। बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति के पास केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक से अधिक संपत्ति है। प्रजापति और बालियान से अधिक आय इन दोनों की पत्नियों की है। केवल हरेंद्र मलिक की आय उनकी पत्नी से ज्यादा है।

दारा सिंह 3.46 और उनकी पत्नी 5.40 करोड़ की मालकिन
बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति खुद तो करोड़पति हैं ही, उनकी पत्नी के पास उनसे भी अधिक की संपत्ति है। चुनाव आयोग को दिए गए संपत्ति के ब्योरे में प्रजापति ने अपने पास तीन करोड़ 46 लाख 95 हजार 388 की संपत्ति दिखाई है। दारा सिंह की पत्नी कमलेश के पास उससे भी अधिक पांच करोड़ 40 लाख 41 हजार 954 की संपत्ति है। दारा सिंह के पास तीन लाख 75 हजार की नकदी है और उनकी पत्नी कमलेश के पास चार लाख 50 हजार की नकदी है। गोल्ड बॉन्ड, एलआईसी कराई हुई है। ट्योटा फारच्यूनर कार है। दारा सिंह के पास 3.20 लाख के और पत्नी के पास 6.40 लाख के गहने हैं। दारा सिंह ने अपनी एक वर्ष की आय 35.24 लाख की और पत्नी कमलेश की एक वर्ष की आय 50.39 लाख दिखाई है। दारा सिंह पर धरना प्रदर्शन के दो मुकदमे दर्ज हैं। दो मुकदमे मेरठ विकास प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण के हैं।
विज्ञापन


बालियान के पास मारुति, पत्नी 2.32 करोड़ की मालिक
केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के नाम 23.10 लाख की संपत्ति है। उनकी पत्नी सुनीता बालियान के नाम 2.32 करोड़ की संपत्ति है। सुनीता बालियान के पास 32 लाख रुपये के गहने हैं। यही नहीं बालियान के पास 4.88 लाख रुपये के गहने हैं। बालियान के पास साढ़े चार लाख रुपये की मारुति कार और एक लाख 45 हजार 560 की नकदी है। सुनीता बालियान के पास एक लाख पांच हजार 740 की नकदी है। बालियान की वार्षिक आय दस लाख 21 हजार 340 और पत्नी सुनीता बालियान की 27 लाख एक हजार 270 वार्षिक आय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरेंद्र मलिक के पास हैं तीन गाड़ियां, कंपनियों में शेयर
सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने अपनी संपत्ति एक करोड़ 45 लाख 96 हजार 478 की दिखाई है। इनकी पत्नी राजकुमारी मलिक 98 लाख 95 हजार 260 की मालकिन हैं। हरेंद्र मलिक के पास 6.30 लाख के जेवर हैं, उनकी पत्नी के पास 18.90 लाख का सोना है। हरेंद्र मलिक के पास तीन कार है। उनके पास तीन लाख 80 हजार की नकदी है, इनकी पत्नी के पास दो लाख की नकदी है। कई कंपनियों में शेयर हैं। हरेंद्र मलिक की वार्षिक आय 14 लाख 89 हजार 959 है। इनकी पत्नी राजकुमारी की वार्षिक आय छह लाख 48 हजार 209 रुपये है।

नाम डॉ. संजीव बालियान
प्रत्याशी भाजपा व रालोद
उम्र 51
शिक्षा पीएचडी
-------------------------------------

नाम हरेंद्र मलिक
प्रत्याशी सपा गठबंधन
उम्र 69
शिक्षा बीएससी
--------------------------------------

नाम दारा सिंह प्रजापति
प्रत्याशी बसपा
उम्र 55
शिक्षा हाईस्कूल
-------------------------------------

बालियान के पास पिस्टल और मलिक के पास कारबाइन

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के पास पिस्टल का लाइसेंस है। जबकि पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के पास कारबाइन और पिस्टल का लाइसेंस है। दारा सिंह प्रजापति के पास शस्त्र लाइसेंस नहीं है।

बालियान की संपत्ति में यह आया अंतर
वर्ष 2019 में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की कुल संपत्ति का मूल्य 19 लाख दो हजार 921 रुपये था। जबकि इस बार 29 लाख 10 हजार 85 हो गया है। पांच साल पहले दो लाख 78 हजार रुपये का सोना था, लेकिन अब चार लाख 88 हजार रुपये है। इनकी पत्नी सुनीता बालियान की कुल संपत्ति का मूल्य 96 लाख 71 हजार 382 रुपये था। जबकि इस बार दो करोड़ 32 लाख 94 हजार 817 हो गई है। पिछली बार बालियान ने अचल संपत्ति आठ लाख 35 हजार और पत्नी सुनीता की 33 लाख 44 हजार 975 की दर्शाई थी। इस बार बालियान की अचल संपत्ति 10 लाख 50 हजार और पत्नी की 38 लाख 85 हजार रुपये दर्शाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed