फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Damini app will give prior notice of lightning

दामिनी ऐप देगा बिजली गिरने की पूर्व सूचना

Fri, 17 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Damini app will give prior notice of lightning
दामिनी ऐप देगा बिजली गिरने की पूर्व सूचना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मैट्रोलॉजी पुणे ने दामिनी ऐप विकसित किया है। इस ऐप के माध्यम से 30 से 40 मिनट पहले बिजली गिरने का अलर्ट जारी हो जाता है। आम जनता को बरसात के दौरान गिरने वाली बिजली के बचाने के लिए प्रदेश में गन्ना विभाग भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है।

जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने सभी जिलों को पत्र जारी किया है, जिसमें लोगों को दामिनी ऐप के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया है। डॉ द्विवेदी ने बताया कि दामिनी ऐप मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर नि:शुल्क उपलब्ध है। यह ऐप प्रयोगकर्ता को बचाव के तरीके भी बताता है। एप उपयोगकर्ता की लोकेशन के अनुसार उस स्थान से 20 किमी के व्यास से आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के बारे में मोबाइल फोन पर ऑडियो संदेश एवं एसएमएस के माध्मम से अलर्ट जारी करता है। समय रहते व्यक्ति सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकता है। विभाग ने गन्ना किसानों को सलाह दी है कि वह बरसात के दौरान गिरने वाली बिजली से बचाव के लिए अलर्ट के बाद खुले खेतों, पेड़ों के नीचे, पहाड़ी इलाकों और चट्टानों पर न रहे। तालाब, झील और बिजली का संचालन करने वाली चीजों से दूर रहें। बिजली की गरज के दौरान पानी भरे खेत में न रहें। कहीं छिपने की जगह नहीं है तो हाथों को कानों पर रखकर उकडू करके बैठ जाएं। डीसीओ ने कहा कि अपने बचाव के लिए सभी लोग इस ऐप को डाउन लोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed