फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cylinder fire, two youth scorched

खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग

Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cylinder fire, two youth scorched
सिलिंडर में लगी आग, दो युवक झुलसे
विज्ञापन

भोपा। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। परिजनों व मोहल्ला निवासी लोगों ने जैसे-तैसे कड़ी मेहनत कर सिलिंडर की आग बुझाई। आग बुझाने के प्रयास में मामूली रूप से दो युवक झुलस गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू निवासी शेर अली की बेटी की दो दिन पूर्व शादी हुई है, जिसके चलते घर पर मेहमान आए हुए हैं। शुक्रवार को रसोई में महिलाओं द्वारा खाना बनाते समय किसी कारण गैस सिलिंडर में आग लग गई। खाना बना रही महिलाओं ने शोर मचाया, जिस पर शोर सुनकर परिवार के लोगों सहित आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। सिलिंडर के ऊपर रेत व पानी में भीगी बोरी आदि के माध्यम से बमुश्किल सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया गया। सूचना पुलिस भी पहुंची। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई, लेकिन उसके आने से पहले ही सिलिंडर की आग को बुझा लिया गया था। इस दौरान दो युवक अनीश व इरफान भी मामूली रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed