{"_id":"62716a5d9b2080411074b118","slug":"cylinder-caught-fire-while-burning-gas-four-scorched-muzaffarnagar-news-mrt5871010200","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस जलाते समय सिलेंडर में लगी आग, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस जलाते समय सिलेंडर में लगी आग, चार झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर चौक के पास गैस जलाते समय अचानक सिलेंडर ने आग पकड ली। आग लगने से महिला समेत चार लोग झुलस गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर चौक पर धर्मवीर सिंह के मकान में पिंकी तिवारी का परिवार किराए पर रहता है। मंगलवार शाम खाना बनाने के लिए पिंकी गैस चूल्हा जलाने का प्रयास कर रही थी तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पिंकी तिवारी, उसका बेटा हर्ष तिवारी और बेटी खुशी तिवारी के साथ साथ पड़ोसी का सात साल का बेटा वर्धन भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। चीख पुकार होने पर मौके पर भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सीएफओ कुमार रमा शंकर तिवारी ने बताया कि मकान मालिक ने कार्यालय आकर सूचना दी थी इसके बाद टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया था। सभी झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलेंडर नहीं फटा था, बल्कि कमरे में फैली गैस ने आग पकड़ी थी। घर में रखा सामान भी जला है।