फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cyber police station will be built in police line at a cost of seven crores

मुजफ्फरनगर: सात करोड़ की लागत से पुलिस लाइन में बनेगा साइबर थाना

Sun, 12 Feb 2023 05:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:05 AM IST
विज्ञापन
Cyber police station will be built in police line at a cost of seven crores
मुजफ्फरनगर। जिले में लगभग सात करोड़ की लागत से साइबर थाना बनेगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कराई है। थाना और आवासीय भवन बनाने के लिए पुलिस लाइन में जमीन को देखा गया है। जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी जिला पुलिस ने रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

18 दिसंबर 2022 को मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रदेश के सभी जनपदों में साइबर थाना बनाने के आदेश दिए थे। तभी से यह प्रक्रिया चल रही है। सूत्र बताते हैं कि मेरठ जोन क्षेत्र क्षेत्र के 18 थानों में यह कार्रवाई शुरू की गई थी इनमें से ग्यारह का निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित कर ली थी।
विज्ञापन

सात थानों के लिए कार्रवाई चल रही है। इनमें मुजफ्फरनगर जनपद भी शामिल है। जिला पुलिस ने थाना बनाने के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी और डीआईजी को भेजी है।
-
1700 वर्गगज में बनेगा थाना
बताया गया कि जिले में साइबर थाना 1700 वर्गगज जमीन पर बनेगा। इसके लिए पुलिस लाइन में जमीन देखी गई है।
-
ये रहेगी पुलिस तैनात
थाना बनने पर उसमें एक निरीक्षक, दो दारोगा, तीन सिपाही, दो कंप्यूटर आपरेटर, सात सिपाही व एक चालक की तैनाती होगी।
--
सात करोड़ से बनेगा थाना
शहर में खालापार थाना लगभग सात करोड़ की लागत से बन रहा है, इसलिए माना जा रहा है कि साइबर थाना में भी सात करोड़ की लागत लग सकती है।
--
एक साल में 89 लाख की ठगी
जिले में साइबर अपराधियों ने एक जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक 326 लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। इन लोगों से 89 लाख की ठगी गई है। जिले की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई कर 63 लाख रुपये पीडितों के खातों में वापस कराए हैं। जिले में ठगी की लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट...
शासन के आदेश पर जिले में साइबर थाने बनने की कार्रवाई की जा रही है। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed