फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cyber Help Center returned Rs 2.78 lakh

साइबर हेल्प सेंटर ने वापस कराए 2.78 लाख रुपये

Fri, 22 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cyber Help Center returned Rs 2.78 lakh
मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्प सेंटर ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए महिला समेत तीन पीड़ितों को उनके खाते से निकाले गए 2.78 लाख रुपये बैंक खाते में वापस करा दिए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अमर कॉलोनी निवासी चुनमुन ने साइबर हेल्प सेंटर को तहरीर देकर बताया कि उसके बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए दो लाख रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। साइबर हेल्प सेंटर ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एनपीसीआई को धोखाधड़ी से अवगत कराकर चुनमुन के बैंक खाते से निकाली गई रकम को फ्रीज करा दिया। इसके बाद सभी दो लाख रुपये पीड़िता के बैंक खाते में स्थानांतरित करा दिए गए।
विज्ञापन

उधर, भोपा निवासी दीपक कुमार ने तहरीर देकर फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कॉल करने वाले आरोपी पर बैंक खाते से 52,181 रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगाया। साइबर हेल्प सेंटर ने इस मामले मेें भी फ्लिपकार्ट को धोखाधड़ी से अवगत कराकर 32,900 रुपये फ्रीज करा दिए, जबकि अन्य रुपयों से आरोपी ने ऑनलाइन खरीदारी कर ली थी। हेल्प सेंटर ने शेष 32,900 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में स्थानांतरित करा दिए। वहीं, गांधी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने भी मनी रिक्वेस्ट के माध्यम से अपने बैंक खाते से 45,448 रुपये निकाल लिए जाने का आरोप लगाया। साइबर हेल्प सेंटर प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव भटनागर ने बताया कि पीड़ित सुशील के बैंक खाते से निकाली गई पूरी धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई है। एक साथ तीन मामलों का खुलासा होने से उत्साहित पीड़ितों ने शुक्रवार को एसपी क्राइम प्रशांत कुमार से मिलकर उन्हें रकम वापस कराने पर बुके भेँट कर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed