फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cyber Help Center recovered an amount of 84 thousand

साइबर हेल्प सेंटर ने वसूल कराई 84 हजार की धनराशि

Thu, 17 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cyber Help Center recovered an amount of 84 thousand
साइबर हेल्प सेंटर ने वसूल कराई 84 हजार की धनराशि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में गठित साइबर हेल्प सेंटर ने बुधवार को साइबर क्राइम के शिकार हुए तीन लोगों के बैंक खातों से उड़ाई गई एक लाख से अधिक की रकम से 84 हजार से अधिक की धनराशि वसूली कराई। गठन के एक पखवाड़े के भीतर चार मामलों का अब तक साइबर हेल्प सेंटर खुलासा कर धनराशि वसूल कर चुकी है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने करीब एक पखवाड़े पूर्व जनपद में इंस्पेक्टर संजीव भटनागर के नेतृत्व में साइबर हेल्प सेंटर का गठन किया। पुलिस ऑफिस में ही साइबर हेल्प सेंटर का ऑफिस बनाया गया है। बुधवार को साइबर हेल्प सेंटर ने एक साथ तीन पीड़ितों के बैंक खातों को हैक कर साइबर ठगों द्वारा उड़ाई गई एक लाख की रकम में से 84 हजार से अधिक की धनराशि वसूल कराई।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर निवासी संजय गोयल ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिश्तेदार बनकर क्यूआर कोड भेजकर पेटीएम के माध्यम से उसके बैंक खाते से 20,850 रुपये अन्यत्र खाते में ट्रांसफर कर लिए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने ट्रांसफर की गई रकम को होल्ड कराने के बाद पेटीएम कंपनी से संपर्क कर उक्त रकम को संजय गोयल के बैंक खाते में भिजवा दिया गया। दूसरा मामला मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नौना निवासी पिंकू ने दर्ज कराया था, जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदारी करते हुए पीड़ित के बैंक खाते से 69,901 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर हेल्प सेंटर द्वारा इस मामले में भी ऑनलाइन ऑर्डर निरस्त कराते हुए पीड़ित के बैंक खाते से ट्रांसफर की गई 53 हजार रुपये की रकम रिकवर कर पीड़ित के बैंक खाते में भिजवाई। तीसरे मामले में बुढ़ाना के शफीपुर पट्टी के चंदनहेड़ी रोड निवासी बसंत कुमार के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर यूपीआई के माध्यम से 10,990 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। हेल्प सेंटर द्वारा इस मामले में भी त्वरित कार्रवाई कर उक्त रुपये पीड़ित के बैंक खाते में भिजवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed