फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cyber Crime: A man posed as a fake CBI officer and duped a woman of Rs 4.58 lakh

Cyber Crime: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर महिला से 4.58 लाख रुपये ठगे, ऐसे बनाया शिकार

Wed, 26 Feb 2025 06:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Feb 2025 06:17 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर का है जहां एक महिला से फर्जी सीबीआई अफसर बनकर चार लाख 58 हजार रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Cyber Crime: A man posed as a fake CBI officer and duped a woman of Rs 4.58 lakh
cyber crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर एक महिला से 4 लाख 58 हजार रुपये ठग लिए। दुबई से गैर कानूनी तरीके से पार्सल आना बताकर ठगी की गई। वहीं मुकदमा दर्ज कराने का डर दिखाकर महिला को आतंकित भी किया।

विज्ञापन


शाहपुर थाने के गांव हरसौली निवासी शहीदा ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की मुलाकात इंस्टाग्राम पर रवि नाम के युवक से हुई थी, उसने खुद को दुबई में रहना बताया था। रवि ने उसकी बेटी को शादी का झांसा भी दिया।

विज्ञापन

आरोपी ने बेटी को जाल में फंसाकर दुबई से सोने के जेवरात भेजने का लालच दिया। कुछ दिन पहले बेटी के मोबाइल पर व्हाट्सएप काॅल आयी। काॅल करने वाले ने बताया कि वह मुंबई से बोल रहा है। दुबई से उनका पार्सल आया है। पार्सल की डिलीवरी के लिए आरोपी ने टैक्स के रूप में 18 हजार रुपये उनके खाते में जमा कराने को कहा।

रुपये जमा कराए गए तो इसके बाद दो अन्य नंबरों से काॅल आई। उन्होंने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। कहा कि उनके नाम से दुबई से गैर कानूनी तरीके से पार्सल आया है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी।





 

इसके बाद दुबई वाले युवक की वाॅइस कॉल आई कि उसने एक युवक को उनके लिए कुछ सामान लेकर भेजा था और उस युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। एक युवक को हवालात में बंद होने वाले फोटो व रिकॉर्डिंग भी भेजी गई।

पीड़िता ने डर कर अपने परिचितों की मद्द से साइबर ठगों के बताए खातों में 4 लाख 58 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed