फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cuts closed on Roorkee Road, heavy vehicles stopped at Gangnahar

Muzaffarnagar News: रुड़की रोड पर बंद किए कट, गंगनहर पर रोके गए भारी वाहन

Wed, 05 Jul 2023 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cuts closed on Roorkee Road, heavy vehicles stopped at Gangnahar
रुड़की रोड कांवड़ मार्ग पर की गई बेरिकेडिंग
कांवड़ यात्रा
विज्ञापन





- कांवडि़यों की संख्या बढ़ते ही पुलिस ने बढ़ानी शुरू की सख्ती
सावन माह के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक किया गया





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवडि़यों की संख्या बढ़ने लगी है। पुलिस-प्रशासन ने गंगनहर पटरी पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया है। शहर में रुड़की रोड पर बल्लियां लगाकर कट बंद कर दिए गए हैं। सावन माह के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।

सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों में उत्साह रहा। सुबह को शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कांवडि़यों की संख्या बढ़ने के कारण शहर में कच्ची सड़क और रुड़की पर बैरिकेडिंग लगाकर कट बंद कर दिए गए। इससे वाहन चालकों को परेशानी भी उठानी पड़ी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। गंगनहर पर पुलिस ने मंगलवार को भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया है। पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। पटरी पर कांवडि़यों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन






यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों ने किया मंथन

पुरकाजी। हरिद्वार के जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह और एसएसपी अजय सिंह मंगलवार को पुरकाजी थाने की भूराहेड़ी पुलिस चौकी पर पहुंचे। उत्तराखंड के अधिकारियों ने एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एसपी क्राइम प्रशांत कुमार के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर मंत्रणा की। दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने समन्वय बनाए रखने और सूचनाओं का आदान प्रदान करने पर सहमति बनीं। एसपी सिटी ने बताया कि पुरकाजी की भूराहेड़ी चेकपोस्ट पर उत्तराखंड और मुजफ्फरनगर पुलिस को तैनात किया जा रहा है। साथ ही एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे बढ़ा दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुरकाजी में बिजली आपूर्ति बेपटरी

पुरकाजी। कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। मगर, कस्बे और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया है। पूरे दिन में मात्र चार से पांच घंटे ही विद्युत आपूर्ति होने के कारण लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ अजय यादव का कहना है कि ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन में खराबी आ जाने के कारण आपूर्ति में दिक्कतें आ रही है।



ड्रोन और सीसीटीवी से पुलिस ने शुरू की निगरानी

मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि जनपद में 215 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर पुलिस ड्यूटी शुरू कर दी गई है। आधुनिक तकनीक वाला ड्रोन मंगाया हैं। हरिद्वार व दूसरे जिलों से समन्वय बनाकर 1279 सीसीटीवी कैमरे और 250 से ज्यादा आईपी तकनीक आधारित कैमरों से निगरानी की जा रही है। विपरीत स्थिति में तत्काल मेडिकल सहायता पहुंचाने के लिए बफर जोन बनाया गया हैं, ताकि आवश्कता पड़ने पर कम समय में एम्बुलेंस सेवा पहुंच जाए। सीसीटीवी लगाए जाने की शर्त पर शिविर लगाने की अनुमति दी जा रही हैं। यात्रा के दौरान तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कांवड़ मार्ग की चार ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा, डाक कांवड़ के दौरान विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed