फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Customers will get jewelery as per standard

ग्राहकों को मिलेगी मानक के अनुसार ज्वैलरी

Wed, 16 Jun 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Customers will get jewelery as per standard
ग्राहकों को मिलेगी मानक के अनुसार ज्वैलरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के हॉलमार्किंग मार्क की ज्वेलरी बेचने के आदेश का सराफा व्यापारियों ने स्वागत किया है। अब ज्वेलरी की शुद्धता एवं गुणवत्ता के आधार पर मानक के अनुसार ही बेचा जाएगा।

मुजफ्फरनगर के सराफा बाजार में इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में इसकी जानकारी दी। जिलाध्यक्ष मनोज जैन और सचिव मोहित गोयल ने बताया कि अब हॉलमार्किंग के होने पर ही एक ज्वेलर्स अपनी ज्वेलरी बेच सकता है। समान मानक के अनुसार छोटे ज्वेलर्स से लेकर बड़े ज्वेलर्स तक कोई भी ग्राहक के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा। इससे छोटे ज्वेलर्स पर ग्राहक का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। केंद्र सरकार द्वारा सोने की ज्वेलरी में 14 कैरेट, 18 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट, 23 कैरेट एवं 24 कैरेट की हॉलमार्किंग करने की मान्यता प्रदान की गई है। इसके अलावा इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि 20 कैरेट की ज्वेलरी को हॉलमार्किंग में शामिल करने के लिए पिछले कई वर्षों से सरकार से अपील की जा रही थी। 40 लाख से कम टर्नओवर वाले ज्वेलर्स को हॉलमार्किंग का लाइसेंस लेने के लिए छूट प्रदान की जाएगी। पत्रकार वार्ता में जिला एडवाइजरी कमेटी से पराग गोयल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, शंकर स्वरूप, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज जैन, सचिव मोहित गोयल, उपाध्यक्ष श्रेय गोयल, सुशील गर्ग, रामबाबू, मनोज पुंडीर, गौरव शर्मा, मयंक बंसल, सिद्धार्थ बंसल, विनय वर्मा, प्रवीण वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed