{"_id":"6ac550337bc86ceff30dae24","slug":"customers-create-a-ruckus-at-a-jewelry-shop-allegations-of-adulteration-in-the-jewelry-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1053-1322866-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सराफा की दुकान पर ग्राहकों का हंगामा, जेवरात में मिलावट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सराफा की दुकान पर ग्राहकों का हंगामा, जेवरात में मिलावट का आरोप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाल में बनवाए गए 10 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात में खोट का आरोप लगाकर ग्राहकों ने एक सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर हंगामा किया। यह घटना सोमवार रात मदीना चौक स्थित दुकान पर हुई, जहां ग्राहकों ने जेवरात बदलने की मांग की।
इमरान कॉलोनी निवासी नईम और जैनब ने बताया कि उन्होंने मदीना चौक के एक सराफ से लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण बनवाए थे। बाद में इन आभूषणों की जांच मोती महल में कराई गई। जांच में सोने के कुछ आभूषणों में तांबे और चांदी के कुछ आभूषणों में एल्यूमीनियम की मिलावट पाई गई। इस खुलासे के बाद ग्राहक सोमवार रात को दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सराफ से जेवरात बदलने की मांग की। जैनब ने बताया कि उन्होंने दो जोड़ी पाजेब, पंजाबी बालियां और कुंडल समेत अन्य आभूषण बनवाए थे। उन्होंने अपने रिश्तेदारों को भी इसी दुकान से सामान दिलवाया था। महिला ने यह भी बताया कि पहले भी जेवरात को लेकर शिकायत हुई थी और तब दुकानदार ने सामान बदलकर दिया था।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलने के बाद ही मामले में आगे की जांच कराई जाएगी। यह जांच आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए होगी।