फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cultural Conference in Gandhi Colony

‘देशभक्ति गीतों से दिया राष्ट्रीय एकता का सन्देश’

Tue, 17 Dec 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cultural Conference in Gandhi Colony
गांधी कालोनी में आयोजित सांस्कृतिक समागम में गायन प्रस्तुत करते प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। संगीत सरिता के निर्देशन में आयोजित सांस्कृतिक समागम - नव वर्ष 2020 कार्यक्रम में बाल और युवा कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, तबला वादन और गीतों की प्रस्तुति में प्रतिभा दिखाई। देशभक्ति गीतों से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

गांधी कालोनी में आयोजित सांस्कृतिक समागम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना संगीत विशारद दिलीप कुमार मिश्रा ने प्रस्तुत की। सामूहिक राष्ट्रीय गीत में प्रतिभागियों ने संगीत साधना का परिचय दिया। समक्ष सिंघल ने राग भैरव, निधि ने राग विहाग, प्रणव दीक्षित ने राग तोड़ी, देवांश मलिक ने राग वृंदावनी सारंग, निलेश व विशेष मिश्र ने राग यमन में युगल गायन पेश किया। आरती पाल ने चंद्रकोश तथा संगीता यादव ने राग मालकोश में ख्याल एवं तराना सुनाया। नचिकेता शर्मा, नीलेश मिश्र ने तबले पर संगत दी। पलविंदर सिंह, अनुज, निधि रानी, अंकिता, दिव्यांशु, पलाश अग्रवाल, संदीप भारद्वाज, सिमरन कश्यप, दिवांश शर्मा के गीत सराहे गए। पारुल गर्ग, विमला देवी, सुगंधा, वैष्णवी शर्मा, प्रियंका गर्ग, महकदीप कौर, रमन आदि ने मनोरंजक प्रस्तुति दी। भगवान मिश्र, एनके अरोरा एडवोकेट, राकेश राठी, संजीव शर्मा, मुकेश लाल, डॉ. शिवानी लाल, विजय दीक्षित, श्रवण त्यागी, सुरेंद्र पुंडीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed