{"_id":"636017dd9d4c17215129a23e","slug":"cultivation-is-a-loss-deal-for-the-farmers-muzaffarnagar-news-mrt6116625160","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों के लिए खेती हो रही घाटे का सौदा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों के लिए खेती हो रही घाटे का सौदा’
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि अब किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा होती जा रही है। साथ ही किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान किए जाने की मांग उठाई।
योगेश शर्मा ने कहा कि चीनी मिल नए पेराई सत्र के शुरू होने से पहले किसानों का गन्ना का बकाया भुगतान जल्द से जल्द करें। गन्ने की फसल को 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। सरकार पराली कम्पोस्ट की उचित व्यवस्था करें। छुट्टा पशुओं से किसानों को निजात दिलाई जाए। सरकार द्वारा किए गए सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली के वायदे को पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगाए गए 10 हजार रुपये जुर्माने व कार्रवाई के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। बेमौसम बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। लंपी से मरने वाले पशुओं के कारण हुई किसानों की क्षति को लेकर उन्हें मुआवजा दिया जाए। मौके पर नवीन राठी, कपिल सोम, सोनिया सैनी, राव गुलबहार, चांदवीर फौजी, विकास शर्मा, देव अहलावत मौजूद रहे।