{"_id":"5e5813dc8ebc3ef3a9127e5a","slug":"crushing-capacity-of-rohana-mill-will-be-35-thousand-quintal-muzaffarnagar-news-mrt471181291","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार क्विंटल होगी रोहाना मिल की पेराई क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हजार क्विंटल होगी रोहाना मिल की पेराई क्षमता
विज्ञापन

रोहाना। आईपीएल शुगर्स की रोहाना चीनी मिल का विस्तारीकरण 40 करोड़ रुपये की लागत से होगा। मिल आगामी पेराई सत्र में 35 हजार क्विंटल प्रतिदिन की पेराई करेगी। इससे किसानों में खुशी की लहर है।
सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कलां के तहत 27 हजार किसान सदस्य हैं, जिनमें 21 हजार किसान तितावी, देवबंद, खाइखेड़ी, थानाभवन मिलों पर अपना गन्ना आपूर्ति करते हैं। छह हजार किसान रोहाना मिल गेट पर गन्ने की आपूर्ति करते हैं। क्षेत्र में गन्ने की अच्छी पैदावार होने के कारण किसानों को कोल्हुओं पर 230 रुपये क्विंटल गन्ना बेचना पड़ता है। 29 वर्ष पूर्व सपा सरकार ने मिल के विस्तार के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत कर 300 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया था। बसपा शासन में 2010 में आईपीएल ने यह मिल खरीद ली थी। इसमें चार वर्ष पूर्व 20 करोड़ रुपये की लागत से पेराई क्षमता 13 हजार क्विंटल से बढ़ाकर 16 हजार क्विंटल की गई थी। मिल के प्रारंभ होते ही मिल प्रशासन ने पांच मेगावाट की टरबाइन लगाकर 20 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई शुरू कर दी है। मिल परिक्षेत्र में गन्ने का अधिक उत्पादन होने के बावजूद मिल का विस्तारीकरण नहीं होने का मामला अमर उजाला ने नौ फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर आईपीएल के एमडी पीएस गहलौत ने गत दिनों मिल का निरीक्षण किया और प्रधान प्रबंधक से मिल के विस्तारीकरण का प्रस्ताव मांगा। एमडी पीएस गहलौत ने बताया कि मिल के विस्तारीकरण में 40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। आईपीएल ने किसान हित और गन्ने की बढ़ती पैदावार को देखते मिल की पेराई क्षमता आगामी गन्ना सीजन में 35 हजार क्विंटल की जाएगी। क्षेत्र के किसान पंकज भगत, राजीव प्रधान, तरुण निरमाना, पूर्व चेयरमैन राकेश मलिक, प्रधान चंद्रशेखर का कहना है कि मिल का विस्तार होने से क्षेत्र में विकास का रास्ता खुलेगा।