{"_id":"5e9b3d778ebc3e77360e5db1","slug":"crowd-overflowing-in-markets-and-markets-khatauli-news-mrt4782813169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों और मंडी में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों और मंडी में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
जानसठ में मंडी में लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : KHATAULI
बाजारों और मंडी में उमड़ रही भीड़
जानसठ। लॉकडाउन-2 का तीसरा दिन बीत चुका है। शनिवार को बाजारों व मंडी में खुलकर नियमों का उल्लंघन किया गया। इन जगहों पर कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होते हुए नहीं दिखाया दिया। इतने लंबे लॉकडाउन को लेकर अब पुलिस प्रशासन भी इसको नजरअंदाज करने लगा है। पुलिस लोगों की भीड़भाड़ होते देखकर भी वहां से चुपचाप निकल जाती है।
शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से बाजारों व मंडी में भीड़भाड़ होने पर भी सख्ती नहीं की गई। पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराने के बजाय वहां से चुपचाप ही निकलते हुए दिखाई दिए। लॉकडाउन-2 का शनिवार को तीसरा दिन बीता। प्रतिदिन की तरह सुबह 6 बजे बाजार व मंडी खुली। सुबह से ही बाजारों व मंडी में लोगों की भीड़ लगनी प्रारंभ हो गई थी। लोगों की भीड़ ने खुलकर लॉकडाउन का उल्लंघन किया। इतना ही सोशिल डिस्टेंसिंग के पालन की खुलकर धज्जियां उड़ाई गई। वहां से पुलिसकर्मी गुजरे तो वे भी धीरे से चुपचाप निकल गए। पूर्व के दिनों की भांति शनिवार को पुलिस कहीं भी सख्ती से पेश आती दिखाई नहीं दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाएगा।