{"_id":"62a0ea054540900cdd25cf18","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-jyeshtha-ganga-dussehra-fair-muzaffarnagar-news-mrt592101693","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ गंगा स्नान मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ गंगा स्नान मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड
विज्ञापन
दीपदान करते श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मोरना। महाभारत कालीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बुधवार की शाम उमड़ पड़ी। ट्रैक्टर-ट्राली, कार व बसों से भारी संख्या में श्रद्धालु शुक्रताल पहुंचे। देर शाम श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण कर दीप दान किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
श्रद्धालु गंगा घाट पर स्नान करने के बाद शुकदेव मंदिर, हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, मां पीतांबरा, गंगा मंदिर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना कर श्रद्धा भाव से प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांग रहे हैं। मेले के बाजारों में सामान खरीदने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर श्रद्धालुआें ने धागा बांधा। गंगा घाट पर अनेक श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। प्राचीन दंडी आश्रम, रविदास आश्रम, सत साहेब आश्रम, खिचड़ी वाले बाबा का आश्रम, श्रीमहेश्वराश्रम, मानव निर्माण योग आश्रम, महा शक्ति सिद्ध पीठ में सत्संग प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मेले में आए अनेक श्रद्धालुओं ने अपनों को मोक्ष दिलाने के लिए कुशा के पात्र में दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा में प्रवाहित किए और गरीबों को भोजन भी कराया।
उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह व क्षेत्राधिकारी शकील अहमद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अर्जुन सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार, अभियंता पवन गोयल, अवर अभियंता कौशल वीर, थाना प्रभारी मेले की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। उधर, मेले में सैनिटाइजर का भी छिड़काव कराया जा रहा है।