फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd of agents to get identity card and corona investigation done

पहचान पत्र बनवाने व कोरोना जांच कराने को एजेंटों की लगी भीड़

Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Crowd of agents to get identity card and corona investigation done
पहचान पत्र बनवाने व कोरोना जांच कराने को एजेंटों की लगी भीड़
विज्ञापन

देवबंद। खंड विकास कार्यालय में शुक्रवार को अंतिम दिन भी दोपहर बाद तक पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रत्याशियों के एजेंटों की भीड़ लगी रही। रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि शनिवार तक सभी को पहचान पत्र मुहैया करवा दिए जाएंगे। वहीं, सीएचसी में भी कोरोना की जांच करवाने वालों में अधिकतर प्रत्याशियों के एजेंटों का ही जमावड़ा लगा रहा।

गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिन से खंड विकास कार्यालय में प्रत्याशियों के एजेंटों के पहचान पत्र बनवाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को अंतिम दिन होने के कारण सुबह से दोपहर बाद तक एजेंट पहचान पत्र बनवाते दिखाई पड़े। रिटर्निंग ऑफिसर उमा शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि बीडीसी पद के लिए 389 एजेंटों ने आवेदन फार्म जमा करवाए थे। वहीं दूसरे रिटर्निंग ऑफिसर अरुण कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए 501 एजेंटों ने फार्म जमा करवाए। अधिकांश को पहचान पत्र मुहैया करवा दिए गए, जबकि शेष एजेंटों को शनिवार को पहचान पत्र दे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन एजेंटों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होगी, उन्हें ही मतगणना कक्ष में प्रवेश करने दिया जाएगा। क्योंकि यह चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि एजेंटों को अपने साथ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आना होगा। सीएचसी के अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिन लोगों ने कोरोना की जांच करवाई, उनमें अधिकतर प्रत्याशियों के एजेंट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed