फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd in the markets of Muzaffarnagar, people roaming without masks

बाजारों में रही भीड़, बिना मास्क के ही घूमते रहे लोग

Tue, 22 Jun 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Crowd in the markets of Muzaffarnagar, people roaming without masks
सोमवार को नगर के बाजार में जुटी भीड़। न चेहरे पर मास्क था। न सोशल डिस्टेंसिगं । यह तस्वीर आने वाले - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाजारों में रही भीड़, बिना मास्क के ही घूमते रहे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुले तो बाजारों में भीड़ रही। भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। लोग अभी नहीं सुधर रहे हैं और बिना मास्क के ही बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। सोमवार से बाजार रात के नौ बजे तक खुलने शुरू हो गए हैं।

प्रदेश सरकार की नई गाइड लाईन के हिसाब से शहर में होटल, रेस्टोरेंट और मॉल खुल गए हैं। बाजार भी अब सुबह सात बजे से रात के नौ बजे तक खुलेंगे। अभी शनिवार और रविवार का साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुले तो बाजारों में भीड़ देखने को मिली। सुबह से लेकर शाम तक बाजार में भीड़ रही। भगत सिंह रोड, शिव चौक, रुड़की रोड, कोर्ट रोड, रानी झांसी चौक, सदर बाजार, गांधी कालोनी, नई मंडी, चौड़ी गली बाजार समेत अधिकांश बाजारों में भीड़ रही। लोग अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में बाजार में दिखाई दिए। बाजार में भीड़ बढ़ने से शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस काफी चौकन्ना रही। बावजूद इसके शिव चौक, अस्पताल तिराहे पर कई बार जाम की स्थिति बनी। भीड़ के चलते शहर में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया गया। यही नहीं कुछ लोग तो बिना मास्क के भी शहर में घूूमते नजर आए। जबकि अभी कोरोना कम हुआ है, खत्म नहीं हुआ। बावजूद इसके नागरिक लापरवाह बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed