फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crooks have looted cash and tablet to a employee of bandhan bank in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट, नगदी व टैबलेट छीनकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 18 Sep 2023 05:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Sep 2023 05:16 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश नगदी व टैबलेट छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Crooks have looted cash and tablet to a employee of bandhan bank in Muzaffarnagar
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रामराज थाना क्षेत्र के गांव हासिमपुर-मीरापुर मार्ग पर एक बाग के निकट चार अज्ञात बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी की मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद कर्मचारी से 32,450 रुपये की नकदी और टैबलेट लूटकर फरार हो गए। वहीं, राहगीनों ने लूट की सूचना डायल 112 को दी। 

विज्ञापन


बंधन बैंक मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना निवासी रिजवान बैंक की किश्त के रुपये इकट्ठा कर गांव हाशिमपुर मार्ग से मुक्कलमपुरा जाने वाले मार्ग से होते हुए मीरापुर शाखा लौट रहा था। जैसे ही वह मार्ग पर स्थित आम के बाग के समीप पहुंचा तो पहले से घात लगाकर सड़क पर खड़े चार अज्ञात बदमाशों ने उसकी चलती हुई बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया। बैग में रखी 32,450 रुपये नकदी व टैबलेट छीनकर बदमाश दो बाइकों पर बैठकर मीरापुर की ओर फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली यात्रा, करणी सेना विरोध पर अड़ी, हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन, अज्ञात बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा पर कार्रवाई, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed