{"_id":"64943dc049652156d401abaa","slug":"crooked-new-zealanders-who-robbed-courier-company-employees-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-2235-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुरियर कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुरियर कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले बदमाश दबोचे
विज्ञापन
दो आरोपी मेरठ और एक भोपा का रहने वाला, बाइक-तमंचे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कुरियर कंपनी में काम करने वाले युवक से नौ दिन पहले हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से दो बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद हुए है।
भोपा निवासी रजत कुमार 14 जून को कुरियर कंपनी में पार्सल डिलीवरी करने जा रहा था। गांव बाकर नगर-कासमपुरा मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे सात हजार रुपये की लूट की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपियों मोनू निवासी आदिपुर अंबेहटा मेरठ, सन्नी निवासी भदौड़ा गंगानगर मेरठ, रणवीर निवासी कसौली भोपा को तिस्सा रजबहे से गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी सचिन निवासी बेहड़ा थ्रू फरार है। चारों आरोपी आपस में रिश्तेदार है। आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की बाइक, दो तमंचे, कारतूस व लूटी गई रकम के 3200 रुपये बरामद किए है। मेरठ निवासी एक आरोपी के विरुद्ध मेरठ थाने में लूट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को लूटने की थी योजना
भोपा। जांच में पुलिस को पता चला कि कसौली गांव निवासी रणबीर फाइनेंस कंपनी से लोन लेता रहता है। कंपनी का कर्मचारी यहां से लाखों रुपये ले जाते हैं। रणबीर ने ही लूट के लिए रेकी कर योजना बनाई। उस समय फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी इस मार्ग से नहीं गुजरा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुॅरियर ब्वाय के साथ वारदात अंजाम दी गई।
फरार बाइक चोर गैंग का सदस्य गिरफ्तार
भोपा। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व शुक्रताल से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन चोरों को चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया था। चोरी की बाइक भी बरामद की गई थी। उत्तराखंड क्षेत्र के रहने वाले तीनों चोरों विक्रांत, प्रियांशु, विपुल को उसी समय जेल भेज दिया था। चौथा आरोपी सौरभ निवासी मुंडलाना थाना मंगलौर हरिद्वार मौके से फरार हो गया था। आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।