{"_id":"5e4449d68ebc3ee5fc514b46","slug":"crisis-on-non-district-transfer-of-335-teachers-muzaffarnagar-news-mrt468649412","type":"story","status":"publish","title_hn":"335 शिक्षकों के गैर जनपद तबादले पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
335 शिक्षकों के गैर जनपद तबादले पर संकट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अपनी पसंद के जिले में तबादले का ख्वाब देख रहे 335 शिक्षकों के आवेदन पर शिक्षा विभाग ने आपत्ति लगा दी है। इन शिक्षकों की सूची बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में चस्पा की जाएगी। यदि शिक्षक आपत्ति को दूर नहीं कर पाए तो इनका तबादला नहीं होगा।
शासन ने अंतरजनपदीय तबादला चाहने वाले परिषदीय शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि जनवरी माह में बीत चुकी है। जिले में 648 शिक्षकों ने तबादले को आवेदन किया। बुधवार को आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सागर पति त्रिपाठी के मुताबिक 313 आवेदन सही पाए गए जबकि 335 शिक्षकों के आवेदनों में खामियां हैं। इनमें 56 शिक्षक पारस्परिक तबादला चाहने वाले भी हैं। किसी ने सही दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं तो कोई पहले ही अंतरजनपदीय तबादले का लाभ ले चुका है। इसी तरह कई अन्य बिंदुओं पर खरा नहीं उतरने के कारण इन शिक्षकों के आवेदनों पर आपत्तियां लगाई गईं हैं। जिन आवेदनों पर आपत्ति है उनकी सूची 13 फरवरी को बीएसए कार्यालय में चस्पा की जाएगी। 14 फरवरी से आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जो शिक्षक पुख्ता साक्ष्य देकर आपत्तियों का निस्तारण करा देंगे उन्हें पात्र मान लिया जाएगा।
---------
कई बिंदुओं पर मिलेंगे अंक
अंतर जनपदीय तबादले में शिक्षकों को विभिन्न मानकों पर अंक दिए जाएंगे। इन अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी और ज्यादा अंकों वाले को तबादले में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
---
मानकों के लिए निर्धारित अंक
मानक अधिकतम अंक
एक वर्ष की सेवा पर 35
दिव्यांगता 10
असाध्य बीमारी 10
महिला शिक्षिका 05
पति-पत्नी सरकारी सेवा में 10
एकल माता-पिता 05
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक 05
राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक 03