फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 16 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 16 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead
मुजफ्फरनगर। जामियानगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रास्ते किनारे पड़ा शव पुलिस ने कब्जे में लिया। शिनाख्त के बाद परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन


अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वारदात को रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
शहर कोतवाली अंतर्गत खालापार के जामियानगर मोहल्ला स्थित सुजडू गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर सोमवार देर रात शव पड़ा देख एक व्यक्ति ने शोर मचाया।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक के सीने पर एक गोली लगी थी। छानबीन के दौरान मृतक की शिनाख्त सिविल लाइंस थानाक्षेत्र अंतर्गत जसवंतपुरी निवासी मोहित पांचाल के रूप मेें हुई। मोहित के भाई गौरव पांचाल समेत परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। गौरव ने पुलिस को बताया कि मोहित हलवाई का काम करता था।
विज्ञापन


कई स्थानों पर काम के लिए आता-जाता था। सोमवार शाम वह काम के सिलसिले में जाकर थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकला था। इस दौरान यह नहीं बताया कि वह किसके पास जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनने और आरोपियों को देखने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के पास आबादी घनी नहीं है। कई प्लाट खाली पड़े हुए हैं। माना गया कि मोहित को यहां बुलाकर हत्या कर दी गई। गौरव की तरफ से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। केस की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के पीछे रंजिश से भी इंकार नहीं कर रही है।

लूट के इरादे से मारी थी प्रॉपर्टी डीलर को गोली  
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर पर हुए हमले में बदमाशों को इरादा महज लूट करना ही था। पहले चेन लूटी और बाद में गोली मार दी। दूसरी गोली मारने लगे तो प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अपना पर्स देकर गोली नहीं मारने की बात कही। डॉक्टरों के मुताबिक गोली से रीढ की हड्डी में चोट लगी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फलौदा निवासी हरीश त्यागी को सोमवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल हरीश त्यागी का मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल हरीश की रीढ की हड्डी में चोट लगी है, जिसके चलते पैरों में अभी कंपन नहीं है।

हालांकि जान को कोई खतरा नहीं है। घायल के मुताबिक दोनों युवक वहां शराब पी रहे थे। उसने मना किया तो दोनों ने उसके गले की चेन छीनकर उसे गोली मार दी। वह नीचे गिर गया तो एक बदमाश बोला कि एक गोली और मार दूं। हरीश ने खुद ही पर्स देते हुए कहा कि गोली मत मारना।


इस पर दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसी बीच मौके पर लोगों के आ जाने से उसकी जान बच गई। वहीं पुलिस दो दिन बीत जाने के बाद भी बदमाशों का कोई पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने घायल के भाई अनुज त्यागी की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed