फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth shot dead from the shop

दुकान से बुलाकर युवक की गोली मार कर हत्या

Sun, 23 Dec 2018 12:11 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 23 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead from the shop
muder - फोटो : अमर उजाला
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी दर्जी की शुक्रवार शाम दुकान से बुलाने के बाद मारपीट करने के बाद उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश शनिवार सुबह भैंसी में ईंट-भट्ठे के पास सड़क किनारे पड़ी मिली। वह मोबाइल पर किसी की कॉल आने के बाद किसी से रुपये लेने की बात कहकर अपनी दुकान से निकला था, जिसके बाद उसकी लाश मिली। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।       
विज्ञापन


मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी सरताज (30) पुत्र अली मोहम्मद पालिका मार्केट में फाइन टेलर नाम से दुकान करता था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह दुकान पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई, जिसके बाद वह दुकान पर मौजूद कारीगरों को किसी से रुपये लेने जाने व कुछ देर बाद ही आने की बात कहकर पैदल ही चला गया। इसके बाद से वह रातभर घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


देर रात तक भी उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इस पर रात में ही पुलिस को भी दर्जी सरताज की गुमशुदगी की जानकारी दे दी गई। शनिवार सुबह भैंसी तिराहे के निकट स्थित गफूर के ईंट-भट्ठे के पास युवक की लहूलुहान लाश पड़ी मिली, जिसके साथ मारपीट के बाद सिर में गोलियां लगी हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश की शनाख्त कराई तो उसकी पहचान शुक्रवार रात से लापता टेलर मास्टर सरताज के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव ने बताया कि सरताज के भाई शहजाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारों की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच टीम को भी हत्यारों की धरपकड़ में लगाया गया है, बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed