फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man shot in Dansri

खेत पर गए युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Tue, 21 Feb 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 21 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Young man shot in Dansri
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मोरना के गांव ढांसरी में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने के कारण का अभी तक सही पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी में दिवेश पुत्र जयपाल गुर्जर व किरणु पुत्र रामचन्द के बीच कई वर्षों से जमीन का विवाद चला आ रहा था। किरणु की मौत के बाद उसकी 22 बीघा जमीन की मालिक पत्नी समंतरा बन गई थी। मृतक किरणु के कोई पुत्र न होने के कारण समंतरा अपनी तीनों बेटियों मीनाक्षी, अन्जु व पूनम के साथ रहने लगी थी। डेढ़ वर्ष पूर्व जयपाल परिवार द्वारा जमीन के विवाद को लेकर समंतरा की हत्या कर दी गयी थी।
विज्ञापन


महिला की हत्या में दिवेश व रामबीर जेल गए थे। मां की हत्या के बाद तीनों बहनों मीनाक्षी, अंजु व पूनम ने अपनी जमीन को गांव के ही शाने आलम को बेच दी थी। पुलिस के मुताबिक जयपाल परिवार ने जमीन पर ऐतराज लगाते हुए स्थगनादेश ले लिया था। शनिवार को शानेआलम ट्यूबवेल के कमरे का निर्माण करा रहा था। शिकायत पर पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। सोमवार की दोपहर ग्रामीणों को खबर लगी कि दिवेश गोली लगने से घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दिवेश को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ भोपा अकील अहमद, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप तथा थाना प्रभारी ककरौली आनन्द मिश्रा व थाना प्रभारी जानसठ अजयदीप ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से जानकारी ली। सीओ भोपा अकील अहमद ने बताया कि घायल परिवार की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोली लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed