{"_id":"57829abf4f1c1b976b7f9e40","slug":"young-man-shot-in-bnvadha","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन घर में घुसकर युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन घर में घुसकर युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने शनिवार रात मकान में घुसकर युवक के गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पत्नी के साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़ डाले। शोर मचाने पर आरोपियों में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मकान में रखी नगदी और सोने-चांदी के जेवर लूटकर ले गए।
रतनपुरी के गांव भनवाड़ा निवासी बाबू पुत्र शाकिर पत्नी शबनम और बच्चों के साथ मकान में सोया हुआ था। शनिवार की रात करीब एक बजे पुरानी रंजिश के चलते तसव्वर, जलील पुत्रगण अख्तर, मुनफैद उर्फ बबलू पुत्र जरीफ अपने एक अन्य साथी के साथ बाबू के मकान में घुस आए और बाबू को दबोच लिया। आरोपियों ने बाबू के गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या करने का प्रयास किया।
शबनम ने विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले। बाबू ने शोर मचाया तो उसे गोली मार दी। आरोपी मकान के अंदर अलमारी से 10 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लूट कर ले गए। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाबू के पिता शाकिर ने तसव्वर, जलील, मुनफैद सहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 307, 380, 457, 354 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।