{"_id":"5c9a70a7bdec2213e272f4e7","slug":"women-s-suicide-in-gadapura-of-khatauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली के गदनपुरा में महिला का शव छत से लटका मिला, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खतौली के गदनपुरा में महिला का शव छत से लटका मिला, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
Wed, 27 Mar 2019 12:04 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करते महिला के मायके वाले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के गांव गदनपुरा में महिला का शव कमरे की छत पर लटकते हुए मिलने से सनसनी फैल गई। ससुरालवालों ने गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मायके वालों ने गांव में पहुंचकर महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट से राख व हड्डी बरामद की। मृतका के पिता ने पति सहित चार मायके वालों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना नई मंडी के गांव बीबीपुर निवासी सत्यपाल ने अपनी पुत्री नैनश्री (28) की शादी 6 वर्ष पूर्व खतौली के गांव गदनपुरा निवासी रामनिवास के पुत्र संजय के साथ की थी। पुलिस के मुताबिक नैनश्री का अपनी सास समुंद्री के साथ सोमवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शाम चार बजे के करीब नैनश्री का शव कमरे के अंदर छत से लटका हुआ मिला। महिला का शव छत से लटके हुए देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ससुरालवालों ने नैनश्री के मरने की सूचना न तो मायके वालों को दी और न ही पुलिस को बताया।
ससुरालवालों ने गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान किसी ने मायके वालों को नैनश्री के मरने की खबर कर दी। खबर मिलने पर मायके वाले एकत्र होकर सोमवार की शाम को गांव गदनपुरा में पहुंचे। मायके वालों ने नैनश्री की हत्या करने को लेकर गांव में हंगामा खड़ा कर दिया। महिला की हत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद श्मशान घाट से राख व हड्डी बरामद की। पुलिस ने मृतका के पिता सत्यपाल की तहरीर पर पति संजय, सास समुंद्री, जेठ सतीश व देवर अजीत के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपी पति संजय को गिरफ्तार कर लिया। बाकी नामजद आरोपी घर से फरार हो गए हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में प्रदर्शन
मृतका नैनश्री के मायके वालों ने नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह थाने में प्रदर्शन किया। पीड़ित मायके के लोग सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा से मिले। मायके वालों का कहना था कि ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये की नगदी व बाइक की मांग करते चले आ रहे थे।
24 मार्च को भी दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नैनश्री के साथ मारपीट की थी। मायके वालों ने सीओ व इंस्पेक्टर से नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। सीओ ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मृतका की चार साल की पुत्री और एक साल के पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।