{"_id":"5952b1a64f1c1ba44f8b4822","slug":"women-s-murder-gangrape-fears","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चाकू से गोदकर हत्या, गैंगरेप की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की चाकू से गोदकर हत्या, गैंगरेप की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खेत में महिला का शव मिलने के बाद जमा हुई भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार क्षेत्र के बरला गांव के जंगल में खेत पर रखवाली करने गई महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। तलाशने पर खेत में नग्न अवस्था में उसका शव पड़ा मिला। हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तीन घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठने दिया। बाद में क्षेत्रीय विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। महिला के साथ गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी युवक ने सुभाष त्यागी का खेत ठेके पर ले रखा है। उसमें वह सब्जी उगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी पत्नी खाना लेकर खेत पर गई थी। उसका पति सब्जी बेचने मंडी गया हुआ था। वह खेत की रखवाली करने लगी। लगभग नौ बजे गांव का ही एक युवक खेत में पानी चलाने के लिए नाली साफ कर रहा था।
उसे नाली में खून पड़ा दिखाई दिया। तब तक महिला का पति भी वहां पहुंच गया। खून देखकर दोनों ने पास के ईंख के खेत में जाकर देखा तो नग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा था। उसके पेट पर चाकू के दो घाव थे। कपड़े उसके पास ही पड़े थे। महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान सूचना पाकर पुलिस भी आ गई, मगर हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठने दिया। मौके पर पहुंचे सीओ नई मंडी मणिलाल पाटीदार और एसडीएम सदर शीतल प्रसाद मूकदर्शक खड़े रहे। कुछ देर बाद क्षेत्रीय विधायक प्रमोद ऊंटवाल मौके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री राहत कोष से अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद शव उठाने दिया।
आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने गैंगरेप के बाद महिला की हत्या की है। मृतका के पति ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छपार प्रभारी निरीक्षक राजीव गुप्ता का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि महिला के साथ रेप हुआ है या नहीं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।