फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women made sick cow in DM office

बीमार गोवंश को महिलाओं ने डीएम ऑफिस में बांधा

Thu, 06 Dec 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 06 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Women made sick cow in DM office
डीएम ऑफिस में बीमार गाय के साथ महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शहर की सड़कों पर भी बीमार गोवंश की संख्या बढ़ रही है। हनुमान चौक के आसपास भूखे और बीमार गोवंश को देख महिलाओं का दिल पसीज गया। महिलाओं ने गोशाला में बात की तो सभी ने अपने यहां अधिक संख्या होना बताया। बुधवार को परेशान महिलाएं गोवंश को लेकर डीएम ऑफिस पहुंच गईं। महिलाओं ने गाय को डीएम के ऑफिस प्रांगण में ही बांध दिया। बाद में जिला प्रशासन ने उसको मंडी गोशाला भिजवाया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में दोपहर दो बजे उस समय लोग अवाक रह गए, जब हनुमान चौक, गौशाला रोड की बड़ी संख्या में महिलाएं गोवंश के साथ डीएम ऑफिस पहुंचीं। डीएम के मौके पर नहीं होने पर महिलाएं एडीएम वित्त आलोक कुमार के ऑफिस में पहुंच गईं। बताया कि शहर की जनता गोवंश पर अत्याचार को देखकर बहुत दुखी हैं। बूढे़ और बीमार गोवंश की कोई सेवा नहीं कर रहा है। मीनू यादव ने कहा कि सभी गोशालाओं में पूछा तो उनको कोई लेने को तैयार नहीं है। हमने 5100 रुपये गोशाला को देने की बात की इसके बाद भी कोई तैयार नहीं हुआ।  
विज्ञापन


एडीएम ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर सिविल लाईन पुलिस, पशु चिकित्साधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में ऑफिस आए डीएम राजीव शर्मा के सामने भी महिलाओं ने गोवंश की समस्या को रख। शोरगुल के बीच पहुंचे एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। मौके पर सुषमा पुंडीर, शिवांगी यादव, मीना, कौशल शर्मा, रामवती, आरती, शोभा सिंह, सुरेखा कौशिक, सोनिया, मुनेश, रेशमा, बाला, रामदुलारी, मोनी, प्रीति, बोबी, रीतू, रजनी, नीलम, राधा, अंजना, रीता, आशा, मीना, बबलू, मंजू, प्रीति, संगीता आदि महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने खिलाया चारा      
सिविल लाइन पुलिस ने गोवंश के चारे का इंतजाम किया। पुलिस की गाड़ी से ही चारा मंगवाया गया और खिलाया गया।

कुपोषण का शिकार हैं गोवंश
कलक्ट्रेट में गोवंश का उपचार करने पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ कर्मवीर यादव ने बताया कि ये कुपोषण का शिकार हैं। भरपूर भोजन नहीं मिलने के कारण उसकी बीमारों जैसी दशा हुई है। एक माह में बिल्कुल ठीक हो जाएगी। एक माह तक अब उनका विभाग ही उपचार करेगा।        

अपने घरों में एक-एक गोवंश पाले       
कलक्ट्रेट में महिलाओं ने डीएम राजीव शर्मा को घेरा तो डीएम का जवाब सुनकर सकपका गई। डीएम ने कहा कि गोवंश से पीड़ित हैं तो उसकी पीड़ा को दूर करने के लिए प्रत्येक परिवार में एक गाय पलनी चाहिए। डीएम की इस बात पर महिलाएं नाराज हो गई। महिलाओं ने कहा कि डीएम का बयान जिम्मेदाराना नहीं हैं।        


मंडी गोशाला में ही होगा उपचार       
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि महिलाओं की डिमांड पर गोवंश को मंडी गोशाला में भिजवा दिया गया है। वहीं पर पशु चिकित्सा विभाग उपचार करेगा। शहर में गोवंश सुरक्षा और संरक्षण को कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed