फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman did self effort

महिला ने कलक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 15 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 15 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman did self effort
महिला को आत्मदाह करने से रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पति के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध महिला ने कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। मामले की जानकारी होने पर अफसरों में अफरातफरी मच गई। सीओ सिटी और महिला थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।          
विज्ञापन

  
बुढ़ाना के कुरथल निवासी महिला केरोसिन की केन लेकर बुधवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी तेजवीर सिंह और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने महिला को समझाकर शांत किया। पीड़िता ने अफसरों से बताया कि उसके पति गुलवीर उर्फ गुल्लू की 15 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में देवर चंद्रसेन और हरिओम बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन


चंद्रसेन की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया कि आरोपी मामले की पैरोकारी करने वाले हर आदमी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया कि बुढ़ाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं ले रही है। इससे परेशान होकर उसने आत्मदाह का निर्णय लिया था। अफसरों ने महिला को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिला अपने घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed