{"_id":"574b37cb4f1c1b7d281090f4","slug":"woman-bitten-by-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से महिला की माैत, मायके वालों ने बताया संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्पदंश से महिला की माैत, मायके वालों ने बताया संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद गांव में पूछताछ करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल के कयामपुर गांव में विवाहिता को सांप ने डस लिया। ससुराल वाले उसे एक वैद्य के पास ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम मोड़ दिया। मृतका के मायके वालों ने गांव पहुंचकर मौत को संदिग्ध बताते हुए हंगामा किया। सीओ सदर अकील अहमद और तहसीलदार सदर गांव में पहुंचे और मामले को शांत कराया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शनिवार शाम गांव निवासी अनुज की पत्नी पूनम (22) कमरे की आलमारी में सामान लगा रही थी। आलमारी के नीचे से निकले सांप ने महिला को डस लिया। परिजन उसे नानौता क्षेत्र के गांव खुड़ाना लेकर जाने लगे, लेकिन जड़ौदा गांव के पास महिला ने दम तोड़ दिया।
ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने हरिद्वार जनपद के थाना मंगलौर के गांव उदलहेड़ी से ही पुलिस को फोन पर संदिग्ध मौत की जानकारी दी। पुलिस रात में ही गांव पहुंची और महिला के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
उधर, गांव में पहुंचे महिला के मायके वालों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने मौत को सर्पदंश से होना बताया। रविवार सुबह सीओ सदर, तहसीलदार सदर और एसओ मौके पर पहुंचे।
मायके वालों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि मृतका के दाएं हाथ की अंगुली में कटा हुआ चोट का निशान है। महिला को काटने के बाद सांप को मार दिया गया था। जांच के दौरान सांप भी मौके पर मिला। महिला के मायके वालों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।