{"_id":"57dedfb54f1c1b041fa82244","slug":"where-all-the-members-of-the-invader","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कहां गए विधायक के हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर कहां गए विधायक के हमलावर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल पर हुए हमले को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने देहरादून आदि दूसरी जगहों पर भी छापामारी कर ली, लेकिन आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बहुत दूर नजर आ रहा है। कई दिन तक उसके भाई को हिरासत में रखने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस ने उसे भी छोड़ दिया है।
अभियुक्त के नहीं पकड़े जाने से विधायक समर्थकों में रोष है। शहर सीट से भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल पर गत 12 सितंबर को अपने आवास पर जनसमस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान कृष्णापुरी निवासी और मूल रुप से शहर कोतवाली के पीनना निवासी कपिल ने केमिकल युक्त मिर्च पाउडर विधायक की आंखों में झोंक दिया था। बाद में आरोपी अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए विधायक के सुरक्षाकर्मी ने एक फायर भी किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई थी।
हमले का पता चलने पर डीएम और एसएसपी ने विधायक के आवास पर जाकर घटना की जानकारी ली थी। समर्थक और परिजन विधायक को लेकर प्राईवेट चिकित्सक के यहां लेकर गए थे।
विज्ञापन
विधायक के भाई ललित की ओर से आरोनी कपिल के खिलाफ नईमंडी कोतवाली में जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस उसी दिन से आरोपी की तलाश में जुटी है। शहर, देहात के कई गांवों और देहरादून में दबिश देने के बाद भी आरोपी का आज तक कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उसके भाई को भी कई दिन हिरासत में रखा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
एक सप्ताह बीतने को है, पुलिस के हाथ बिलकुल खाली है। लाख कोशिशों के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर ही नजर आ रहा हैं। विधायक के हमलावरों के नहीं पकड़े जाने से उनके समर्थकों में भारी रोष व्याप्त हैं। पुलिस ने कहा कि कार्रवाई जारी है। सफलता शीघ्र मिलने की उम्मीद है।