{"_id":"59593d8a4f1c1b7e678b49fb","slug":"villagers-make-brat-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपये मांगे, ग्रामीणों ने बरात को बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपये मांगे, ग्रामीणों ने बरात को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाई गई बरात और बीच में खड़ा दूल्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोंहजनी जाटान गांव में दहेज की मांग करने पर गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से पूरी बरात को ही बंधक बना लिया। देर रात दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर गांव में हंगामा खड़ा हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। एसओ प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लड़की वाले दस लाख रुपये की मांग रहे थे। दोनों ओर के लोगों ने समझौता कराया तो वे बाद में साढ़े छह लाख रुपये में राजी हो गए। समझौता होने पर देर रात बरात बिना शादी के ही बैरंग लौट गई।
सोंहजनी जाटान निवासी सोमपाल की बेटी की शादी चरथावल के मथुरा निवासी ध्यान सिंह पाल के पुत्र अजय के साथ तय हुई थी। शादी से पूर्व 26 जून को हुई सगाई में काफी सामान दिया था। इसी बीच दूल्हे के पिता ने लड़की पक्ष से बाइक बदलने को कहा। स्पलेंडर की जगह बुलेट बाइक देने को कहा। दबाव में आए दुल्हन के पिता ने बुलेट देने की हां कर दी थी।
विज्ञापन
किसी तरह से बुलेट की व्यवस्था लड़की पक्ष ने की। रविवार सुबह बारात गांव में पहुंची। इस पर दूल्हे के पिता ध्यान सिंह ने युवती पक्ष से दहेज में एक लाख रुपये देने की मांग रख दी। इस बात को लेकर बरातियों और घरातियों में रार हो गई। युवती पक्ष ने ग्रामीणों के सहयोग से पूरी बारात को बंधक बना लिया और दूल्हे को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। गांव में खबर फैलते ही पूरा गांव में विवाह स्थल पर एकत्र हो गया।
किसी ने मामले की सूचना पुलिस को कर दी। डायल-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातें की। घंटों बात करने के बाद भी मामले का कोई हल नहीं निकला। भाकियू नेता धीरज लाटियान ने दूल्हा पक्ष से समझौता करने को कहा। पुलिस ने बरात में आई महिलाओं और बच्चों को वापस मथुरा भिजवा दिया।
एसओ प्रवीण कुमार ने दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लड़की वाले दस लाख रुपये मांग रहे थे। दोनों ओर के लोगों ने समझौता कराया तो वे बाद में साढे़ छह लाख रुपये में राजी हो गए। यह खर्च उनकी ओर से सगाई और शादी की तैयारी में लगा था। सामान वापस किया जाएगा। समझौता होने पर देर रात बारात बिना शादी के ही बैरंग लौट गई। इस संबंध में लिखित समझौता पुलिस को भी दे दिया गया है।