{"_id":"5777faea4f1c1bd42c79b951","slug":"villagers-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ग्रामीणों से नगदी व कुंडल लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने ग्रामीणों से नगदी व कुंडल लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में बदमाशों ने शुक्रवार की रात को सड़क पर पेड़ काटकर टैंपू चालक व ग्रामीणों सहित महिलाओं से तमंचों के बल पर नगदी व सोने के कुंडल लिए। बदमाशों ने इनको घंटों तक टैंपू में ही बंधक बनाए रखा।
थाना रतनपुरी के गांव सठेड़ी निवासी जमालू की शुक्रवार की रात करीब तीन बजे अचानक तबियत खराब हो गई। दो महिलाओं सहित परिवार के पांच लोग गांव निवासी चालक देवेंद्र के टैंपू में जमालू को लेकर गांव भैंसी में प्राइवेट डॉक्टर को दिखाने के लिए चल दिए। हाईवे से पहले कच्चे मार्ग पर एक कटा हुआ पेड़ पड़ा हुआ था।
चालक देवेंद्र व बीमार के परिजन टैंपू से उतरे और पेड़ हटाने लगे। इतने में अचानक चार बदमाश इनके पास पहुंचे। चारों बदमाशों ने सभी को घेर लिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर चालक देवेंद्र व बाबू से एक-एक हजार रुपये की नगदी व दोनों महिलाओं से कानों के सोने के कुंडल लूट लिए। बदमाशों ने करीब एक घंटे तक इनको टैंपू में बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
चालक देवेंद्र ने बताया कि उस वक्त हाईवे पर पुलिस की जीप में पुलिस गश्त कर रही थी। पीड़ितों ने शनिवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ितों द्वारा थाने में घटना की तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।