फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Hindu Jagran Manch activistshave demanded action against two accused in the conversion case in Muzaffarnagar

धर्मांतरण का मामला: हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, जमकर हंगामा, युवक को निकाह और 10 लाख का दिया था लालच 

Thu, 23 Sep 2021 09:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Sep 2021 09:53 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण के मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
UP News: Hindu Jagran Manch activistshave demanded action against two accused in the conversion case  in Muzaffarnagar
पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हिंदू जागरण मंच के लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण के मामले को लेकर गुरुवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने एएसपी कृष्णा बिश्नाई से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। 

विज्ञापन


बताया गया कि छपार थाना क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला निवासी युवक का निकाह व दस लाख रुपये दिलाने का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला निवासी अरविंद कश्यप ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव खुड्डा में देशी जड़ी-बूटियों की दुकान करता था। पीड़ित के अनुसार, उसकी दुकान पर गांव खोजा नंगला निवासी खालिक उर्फ भूरा व नदीम आते-जाते थे। इसी दौरान उन्होंने उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए इसके बदले में दस लाख रुपये नकद देने के साथ ही मनपसंद युवती से निकाह कराने का लालच दिया। लालच में अरविंद ने उनके साथ दिल्ली जाकर इस्लाम धर्म ग्रहण कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें


इसके बाद 15 जुलाई को अरविंद कश्यप ने तहरीर देकर बताया कि इस्लाम अपनाने के बावजूद उसे न तो दस लाख रुपये दिए गए और न ही उसका निकाह कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित को साथ ले जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। करीब ढाई माह बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुरुवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पीड़ित अरविंद कश्यप को लेकर थाने पहुंचे और थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। 

यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज

सूचना पर पहुंचे एएसपी कृष्णा बिश्नोई ने हिंजामं कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार, अंजेश त्यागी, बबलू त्यागी, मिंटू राठी, नवीन राठी, जगपाल, विक्रम, ओमबीर और रणबीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed