{"_id":"61719c1614ae7f082038d99d","slug":"up-crime-news-police-arrested-seven-accused-of-the-vehicle-thief-gang-with-14-bikes-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फनगर में गिरोह का पर्दाफाश: सात वाहन चोर दबोचे, चोरी की 14 बाइक और स्कूटर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फनगर में गिरोह का पर्दाफाश: सात वाहन चोर दबोचे, चोरी की 14 बाइक और स्कूटर बरामद
Thu, 21 Oct 2021 10:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:27 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग इलाकों से सात वाहन चोरों को दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से 14 बाइक और एक स्कूटर बरामद किया है।
विज्ञापन
वाहन चोर गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नई मंडी और शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 बाइक, स्कूटर बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पचेंडा रोड पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध बाइक सवार तीन युवकों को रोका। सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि जांच में युवकों के पास मौजूद बाइक चोरी की पाई गई, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में गांव सरवट के हाजीपुरा निवासी दीन मोहम्मद, हुसैनिया कॉलोनी निवासी सरताज मोहम्मद और बचनसिंह कॉलोनी निवासी मोहित शर्मा शामिल हैं। उनसे पूछताछ के बाद चोरी की छिपाकर रखी गई छह अन्य बाइक भी बरामद की गईं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद बाइकों में नई मंडी क्षेत्र से चोरी हुई बाइकों में गांव गढ़ी बहादरपुर निवासी अजीत कुमार और शांतिनगर निवासी आकाश की बाइक भी हैं, जिन्हें चिह्नित कर लिया है। अन्य बाइकों को भी चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने भी मेरठ रोड स्थित अंबा विहार से चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मेरठ जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रनसार निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू और लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला तारापुरी निवासी सिराजुद्दीन उर्फ मिट्ठन शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक व एक स्कूटर बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील
इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद किया गया एक स्कूटर तीन दिन पूर्व खालापार चौकी के पास से चोरी किया गया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।