{"_id":"6afb419d29d0fa7e3e06c39b","slug":"major-accident-averted-near-jajar-bridge-massive-rock-falls-onto-vehicle-kullu-news-r-399-1-sml1055-554008-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जाजर पुल के पास बड़ा हादसा टला, वाहन पर गिरा विशाल पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जाजर पुल के पास बड़ा हादसा टला, वाहन पर गिरा विशाल पत्थर
विज्ञापन
जाजर पुल के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई कार। संवाद
नित्थर (कुल्लू)। जाजर पुल के पास सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। निर्माणाधीन जाजर-चौकी सड़क पर पहाड़ी से अचानक एक विशाल पत्थर लुढ़ककर नीचे नित्थर-लूहरी सड़क पर आ गिरा।
इस दौरान पुल के पास खड़ी एक गाड़ी पत्थर की चपेट में आ गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। जानकारी के अनुसार, क्षतिग्रस्त वाहन का नंबर एचपी-35-1950 है, जो जाजर गांव से ऊपर स्थित गाड़ासेरी गांव निवासी रूप सिंह का बताया जा रहा है।
पत्थर गिरने से गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता यशपाल ठाकुर ने बताया कि जाजर-चौकी सड़क निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी पर एक विशाल पत्थर ढीला हो गया था। मशीनों से काम करते समय पैदा हुए कंपन के कारण पत्थर अपनी जगह से खिसक गया और नीचे नित्थर-लूहरी सड़क पर जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन मालिक से विभाग की बातचीत चल रही है।