{"_id":"5774220a4f1c1b576179b4bf","slug":"uncle-nephew-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा-भतीजे से लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। बुआड़ा फाटक और गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग के कच्चे रास्ते पर मंगलवार की देर शाम को अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने चाचा-भतीजे को तमंचे से आतंकित करते हुए हजारों रुपयों की नगदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने भतीजे के साथ मारपीट भी की।
देवबंद के रहने वाले सतपाल पुत्र रविंद्र और उसका भतीजा रवि मंगलवार की शाम को अपने रिश्तेदारी भूड़ क्षेत्र में आए थे। देर शाम को चाचा और भतीजा बाइक से भूड़ क्षेत्र से अपनी रिश्तेदारी से वापस देवबंद जाने के लिए चले। बुआड़ा रेलवे फाटक के पास से गंगनहर कांवड़ पटरी पर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहले से खड़े अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने हाथ का इशारा कर इनकी बाइक को रुकवा लिया।
बाइक के रोकते ही बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए चाचा सतपाल से दो हजार रुपये और भतीजे रवि से एक हजार रुपये की नगदी सहित दोनों के मोबाइल लूट लिए।
विरोध करने पर बदमाशों ने भतीजे रवि के साथ मारपीट कर दी। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक पर तहसील की ओर फरार हो गए। आरोप है कि पीड़ितों ने लूट की घटना की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। विदित हो कि इससे पूर्व भी इस मार्ग पर कई लूट की घटना हो चुकी है। ये लूटपाट भी अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने ही की थी।
विज्ञापन
गंगनहर पटरी मार्ग पर दंपति को लूटा
भोपा। गंगनहर पटरी मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति से सात हजार रुपये सहित कानों के कुंडल और चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर युवक को घायल कर दिया। बाद में बदमाश युवक का मोबाइल और बाइक की चॉबी झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
थाना सिखेड़ा क्षेत्र के जंधेड़ी निवासी प्रमोद पत्नी अंजू के साथ बुधवार दोपहर एक बजे बाइक द्वारा गंगनहर पटरी मार्ग से अपनी ससुराल गांव तिगरी जा रहा था। जैसे ही वह जौली से आगे निकले तो गंगनहर पटरी पर घूम मोड़ से आगे सामने से काली पल्सर बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर उनको रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए प्रमोद से सात हजार रुपये और पत्नी अंजू से सोने के कुंडल और चेन लूट लिए । विरोध करने पर बदमाशों ने प्रमोद पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया।
बदमाश जाते हुए प्रमोद का मोबाइल और बाइक की चाबी झाड़ियों में फेंक गए। काफी देर बाद मोबाइल और चॉबी को तलाश कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। प्रमोद और उनके परिजनों ने भोपा थाने पहुंचकर बदमाशों के विरुद्ध तहरीर भी दे दी थी।