{"_id":"57d9a8f24f1c1b9d60d47321","slug":"two-teenage-girls-with-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों के साथ गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किशोरियों के साथ गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना के ककरौली थाने के एक गांव में दो किशोरियों के साथ चार युवकों ने तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन फरार हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है।
घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। ककरौली थाने के एक गांव में दो सहेली किशोरियां गांव के पास जंगल में गई हुई थीं। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और तमंचे के बल पर दोनों किशोरियों से गैंगरेप किया। आरोपियों ने किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरियों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
आरोपियों के दूसरे समुदाय से जुड़े होने की वजह से गांव में रोष फैल गया। एक आरोपी शाहपुर क्षेत्र का निवासी है, वह अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर ककरौली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थानेदार ने आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। देर रात पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।