{"_id":"56f0444c4f1c1b7e1af14d24","slug":"two-robbers-boarded-the-police-handle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना । पुलिस ने रविवार की देर रात में वैल्ली बसी रोड पर चीनी मिल के पीछे मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने लूट की एक बाइक और दो तमंचे बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने कई लूट की वारदातों में अपना हाथ स्वीकार किया है।
थानाध्यक्ष अरुण कुमार त्यागी को रविवार देर रात मुखबिर के माध्यम से दो लुटेरों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ वैल्ली बसी रोड पर चीनी मिल के पीछे पहुंचे। पुलिस की जीप को देखकर लूट की तलाश में खड़े दोनों बदमाशों ने गन्ने के खेत में भागने का प्रयास किया।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस व लूट की एक बाइक बरामद की। कोतवाली में लाकर पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि पकडे़ गए दोनों बदमाश शनि उर्फ अश्वनी तथा अंकित क्षेत्र के गांव वैल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश कुटबा निवासी इदरीश गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। पूछताछ में पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने एक माह पहले शाहपुर कस्बे से संजय नामक एक व्यक्ति से 58 हजार की नकदी लूटी थी। 9 मार्च 2016 को वैल्ली मार्ग से ही इन लुटेरों ने बागपत के गांव बावली निवासी मनीष से उसकी बाइक भी लूटी थी।
मन्दवाड़ा मार्ग पर भी इन्होंने एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कस्बे के डाक्टर बंगाली के घर हुई लूट को भी स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पिछले एक साल से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया।