फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two murder detained

युवक की हत्या में दो आरोपी हिरासत में

Mon, 29 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two murder detained
डेमो पिक
मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात जटमुझेड़ा में युवक सतीश की हत्या के मामले में  एक ही परिवार के चार लोगों सहित सात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एहतियाती तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि जट मुझेड़ा  गांव में शनिवार रात सतीश कुमार (30) पुत्र रणधीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई  थी। पुलिस को देखकर आरोपी पक्ष के लोग भाग गए थे। रात में ही पुलिस ने मृतक के भाई प्रदीप की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी।
विज्ञापन


आरोपियों में गांव निवासी सगे भाइयों अमित एवं मनोज और धीर सिंह, सुशील पुत्र राम सिंह, हरेंद्र पुत्र मदन, प्रमोद पुत्र होराम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो मुख्य आरोपी हिरासत में लिए हैं। मगर पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादी पक्ष ने कहा, पानी न देने पर की फायरिंग
वादी पक्ष की ओर से यह भी कहा गया है कि उनकी जटमुझेड़ा में हलवाई की दुकान है। शनिवार रात धीर सिंह पक्ष के नामजद आरोपी दुकान पर आए और कहने लगे कि सतीश ने कल रात मांगने पर भी पानी नहीं दिया था। इसके चलते आरोपी सतीश को जबरदस्ती दुकान से खींचकर सड़क पर ले गए।

आरोप है कि अमित और मनोज ने तमंचा निकालकर गोलियां बरसाकर सतीश की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि पूरी पड़ताल के बाद ही पता चलेगा कि हत्या की वजह पानी वाला मामला है या फिर लेनदेन जैसी कोई स्थिति।

पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज 
गांव सिकरेड़ा में प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात पांच बदमाशों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिखेड़ा के गांव सिकरेड़ा निवासी भूषण पुत्र गेंदा सिंह व प्रापर्टी डीलर का काम करता था। शनिवार शाम पांच बजे के करीब भूषण अपने घर के सामने साथी गांव कूकड़ा निवासी रामपाल के साथ खड़ा था। इसी दौरान दो बाइकों पर पांच बदमाश वहां आए। इन बदमाशों ने बाइक रोकते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर कर दी।


गोली लगने से भूषण की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार को मृतक के भाई कालूराम ने थाने में पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का शुक्रताल में ले जाकर परिजनों व ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed