{"_id":"58f26d594f1c1ba70acf50c4","slug":"two-lakhs-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत भेजकर मांगी दो लाख की रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खत भेजकर मांगी दो लाख की रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
threat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लिफाफा में बंद खत घर में फेंककर एक व्यक्ति से दो लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना से पीड़ित परिवार में दहशत व्याप्त है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
शहर कोतवाली के केशवपुरी निवासी श्रीचंद शर्मा ने बताया कि उसके मकान में बृहस्पतिवार रात को लिफाफा पड़ा मिला। उसे खोलकर देखा तो एक खत रखा था। जिसमें दो लाख की रंगदारी मांगी गई है। मांग पूरी नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। धमकी से पीड़ित के परिवार में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बदमाशों ने ग्रामीण से बाइक लूटी
बुढ़ाना(ब्यूरो)। परासौली गांव में डॉ. बाबूराम का क्लीनिक है। उनके पास गांव का ही कृष्ण कंपाउंडर का कार्य करता है।
शनिवार को कृष्ण डॉ. बाबूराम की बाइक द्वारा रसायनिक खाद का बैग लेकर खेत में जा रहा था। शाम के समय परासौली व जागियाखेड़ा गांव के बीच लिंक मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। हथियारों के बल पर कृष्ण से बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर परासौली चौकी पुलिस ने खेतों में कांबिंग की। बदमाशों का पता नहीं चला। तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
खोखे में लगी आग से नुकसान
मुजफ्फरनगर। लद्दावाला निवासी अमित ने बताया कि वह कोल्ड ड्रिंक और नमकीन का खोखा लगाता है। शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने उसके खोखे में आग लगा दी है। आग लगने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसके खोखे में लगी आग के कारण बगल में रखे रामकुमार के खोखा भी जलकर नष्ट हो गया। पुलिस पीड़ितों की रिपोर्ट नहीं लिख रही है। डीएम से कार्रवाई की मांग की है।