फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two houses and shop explored

बदमाशों ने दो मकान और दुकान खंगाली 

Sun, 05 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two houses and shop explored
चोरी की घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के गांव अंतवाड़ा में बदमाशों ने दो मकान और दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत सोने और चांदी के लाखों रुपयों के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की घटना का परिवार के लोगों को सुबह उठने पर पता चला। घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


अंतवाड़ा गांव में बिजेंद्र अपने मकान में ही किरयाना की दुकान करता है। बिजेंद्र का परिवार शनिवार रात सोया हुआ था। रात में किसी समय बदमाश मकान के अंदर घुस गए और कमरे और दुकान का ताला तोड़कर एक लाख 95 हजार की नगदी समेत सोने, चांदी के लाखों रुपयों के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाशों ने गांव में ही नरेंद्र पुत्र जयपाल के घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर सेफ के अंदर से 40 हजार की नगदी समेत लाखों रुपयों के सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन


रविवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो ताले टूटे पड़े होने से चोरी की घटना का पता चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। दोनों मकानों और दुकान में करीब छह लाख रुपयों की चोरी बताई गई। पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed