{"_id":"58bc54904f1c1b2856e7e4ac","slug":"two-houses-and-shop-explored","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दो मकान और दुकान खंगाली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दो मकान और दुकान खंगाली
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के गांव अंतवाड़ा में बदमाशों ने दो मकान और दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत सोने और चांदी के लाखों रुपयों के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की घटना का परिवार के लोगों को सुबह उठने पर पता चला। घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मौका मुआयना किया।
अंतवाड़ा गांव में बिजेंद्र अपने मकान में ही किरयाना की दुकान करता है। बिजेंद्र का परिवार शनिवार रात सोया हुआ था। रात में किसी समय बदमाश मकान के अंदर घुस गए और कमरे और दुकान का ताला तोड़कर एक लाख 95 हजार की नगदी समेत सोने, चांदी के लाखों रुपयों के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाशों ने गांव में ही नरेंद्र पुत्र जयपाल के घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर सेफ के अंदर से 40 हजार की नगदी समेत लाखों रुपयों के सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
रविवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो ताले टूटे पड़े होने से चोरी की घटना का पता चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। दोनों मकानों और दुकान में करीब छह लाख रुपयों की चोरी बताई गई। पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।