महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के बेटे की शादी तीन साल पहले देहरादून निवासी युवती साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका ससुर पुत्रवधु पर बुरी नजर रखता है। उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करते हुए उत्पीड़न भी किया जाता है। बुधवार शाम करीब सात बजे जले हुए कपड़ों में महिला अपने पति, पिता और मां के साथ बुढ़ाना कोतवाली पहुंची। बताया कि सुबह दस बजे घर के सब लोग खेत में गए हुए थे, तो ससुर घर पर आया और बुरी नीयत से उसे दबोच लिया।
विरोध करने पर उसके ससुर ने उस पर चाकू से हमला किया और फांसी का फंदा लगाकर लगा दिया। आरोपी ने मिट्टी का तेल डालकर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका भांजा वहां पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर क्षमा के माता-पिता भी परासौली आ गए। इंस्पेक्टर डीके त्यागी का कहना है कि महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। महिला की तहरीर तथा डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।