Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused apprehended with narcotic injections and tablets

Delhi News: नशीले इंजेक्शन और टैबलेट के साथ एक आरोपी दबोचा

Tue, 24 Nov 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Accused apprehended with narcotic injections and tablets
चोरी के मामले में शामिल रह चुका है आरोपी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले की शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ब्यूप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन की 92 टैबलेट (8.55 ग्राम) तथा फेनिरामाइन मैलेट इंजेक्शन की 26 शीशियां बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 20 नवंबर को शाहबाद डेयरी थाने की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-26 रोहिणी में ग्राम सभा की पीछे खाली जमीन के पास एक युवक को बैग लेकर संदिग्ध हालात में जाते देखा। पुलिसकर्मियों को देखकर वह तेजी से वहां से निकलने लगा। पुलिस टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश बताया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। उसमें टैबलेट और इंजेक्शन की शीशियां रखी थीं। जांच करने पर टैबलेट पर ब्यूप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन सबलिंगुअल टैबलेट आईपी (वर्नोर-एन) लिखा मिला, जबकि इंजेक्शन की शीशियों पर फेनिरामाइन मैलेट इंजेक्शन आईपी अंकित था। पुलिस ने सभी टैबलेट और इंजेक्शन की शीशियाें को जब्त कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ बेगमपुर थाने में चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर बरामद दवाओं के स्रोत और उनकी सप्लाई कहां की जानी थी, इसका पता लगा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed