फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders warning

शहर में कारोबारी सुरक्षित रहे न कारोबार

Fri, 19 Aug 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 19 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Traders warning
व्यापारियों की बैठक में विचार रखते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
शहर में बढ़ते अपराधों पर व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। गुरुवार को एसडी मार्केट में हुई व्यापारियों की बैठक में पुलिस प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। भाजपा विधायक कपिलदेव ने कहा कि शहर में न कारोबार सुरक्षित है न ही कारोबारी। पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। शुक्रवार को शहर में जुलूस निकालकर डीएम और एसएसपी का घेराव करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


शहर में लूट की कई घटनाओं का खुलासा नहीं होने और बुधवार को भोपा पुल पर सरेशाम बीडी व्यापारी प्रदीप कुमार की हत्या से व्यापारी तिलमिला गए हैं। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल के आह्वान पर एसडी मार्केट में बैठक का आयोजन किया। बैठक में सौ से अधिक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
विज्ञापन


खुलेआम व्यापारी वर्ग को बदमाश निशाना बना रहे हैं। व्यापारियों की हत्या की जा रही है। लूट और चोरियों से कारोबारियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शहर के यही हालात रहे तो प्रशासन से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में व्यापारियों ने शहर में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। कहा कि आए दिन कारोबारियों से लूट और चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अब तो एक बीडी व्यापारी की हत्या भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में न व्यापार सुरक्षित है और न ही व्यापारी। बैठक में सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि शुक्रवार को शहर के सभी व्यापारी सुबह साढ़े दस बजे एसडी मार्केट में इकट्ठा होंगे। इसके बाद सभी जुलूस के रूप में कचहरी पहुंचेंगे, वहां डीएम और एसएसपी का घेराव किया जाएगा। अधिकारियों से तत्काल घटनाओं के खुलासे के लिए दो टूक बात की जाएगी। अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल ने की। इस दौरान राजकुमार नरुला, प्रमोद मित्तल, कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश गर्ग, अनिल नामदेव, केवलराम, योगेश भगत, देवव्रत त्यागी, रोहताश पाल, अनिल कंसल, सुखदर्शन बेदी, ओमप्रकाश छाबड़ा आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed